चीजी नाचोज बनाने की विधि


नाचोज के नाम से ही मुंह में पानी आ जाता है। यह इतने क्रिस्पी होते हैं, कि आप स्नैक्स के तौर पर इन्हें खा सकते हैं। इसका सेवन आप टोमेटो केचअप या म्योनीज के साथ कर सकते हैं। बेक्ड चीजी नाचोज बनाने के लिए आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। आप कुछ ही मिनटों में इस रेसिपी को बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री :


  • नाचोज चिप्स – 20
  • चेडार चीज – 50 ग्राम
  • 3 कटे हुए टमाटर
  • कालीमिर्च पाउडर -1 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल
  • शिमला मिर्च – 3

बनाने की विधि :


  • बेक्ड चीजी नाचोज बनाने के लिए आप सबसे पहले हर नाचोज पर शिमला मिर्च और टमाटर रखें।
  • इसके बाद नमक, कालीमिर्च पाउडर हल्का हल्का सा ऊपर से छिड़के।
  • इसके बाद एल्युमिनियम फॉयल में तेल लगाकर नाचोज रखें।
  • इसके बाद अवन में 180 डिग्री के तापमान में 7 मिनट तक बेक कर लें। इसके बाद इसे टोमेटो सॉस और सालसा के साथ सर्व करें।

एक टिप्पणी भेजें