छैना रबड़ी बनाने की विध‍ि



आवश्यक सामग्री :
  • पनीर (Cottage cheese) - 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ),
  • दूध (Milk) - 04 कप,
  • शक्कर (Sugar) - 08 बड़े चम्मच,
  • सिंघाड़े का आटा (Water chestnut flour) - 04 बड़े चम्मच,
  • छोटी इलायची (Cordamom) - 02 (छीलकर पीस लें),
  • काजू (Cashew) - 02 छोटे चम्मच (कटे हुए),
  • बादाम (Almond) - 02 छोटे चम्मच (कटे हुए)

छेना रबड़ी बनाने की विधि :

चार बड़े चम्मच में सिंघाड़े का आटा मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। बचे हुए दूध को उबाल लें।

इसके बाद दूध में सिंघाड़े का पेस्ट मिला दें। आंच को मद्धम करके पकाएं।

जब दूध की मात्रा आधी रह जाए, उसमें पनीर मिला दें। उसके बाद शक्कर मिलाएं और 5 मिनट कर चलाते हुए पकाएं।

05 मिनट के बाद आंच बंद कर दें और इलायची का पाउडर तथा काजू-बादाम ऊपर से छिड़क दें।

आपकी छेना रबड़ी तैयार है। मन चाहे तो गरमा-गरम खाएं, मन चाहे तो ठंडा करके इसके मज़े लें।

एक टिप्पणी भेजें