काला जामुन बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री :

  1. मैदा—1  कप
  2. खोया--1/2कप
  3. सूजी–1 चम्मच
  4. चीनी—1चम्मच (पिसी)
  5. बेकिंग पाउडर -1/4 चम्मच
  6. घी/तेल -- तलने के लिये
  7. पिस्ता इलाइची स्वादनुसार
  8. चाशनी के लिये 500ग्राम चीनी

बनाने की विधि :

  1. मैदा में बेकिंग पाउडर डाल चलनी से छान ले|
  2. अब मैदा में खोया,पिसी चीनी और सूजी डाल अच्छे से मिला दे।
  3. अब गुनगुने दूध या पानी की सहायता से हलके हाथो से आटा तैयार करें 10 मिनट के लिए ढक के छोड़ दे।
  4. चीनी में एक कप पानी मिला के उबलने के लिए चढ़ा दे, 1 तार वाली चाशनी तैयार करे।
  5. कढ़ाई में घी या तेल डाल के को धीमी आंच पर चढ़ाये और घी गर्म होने दे।
  6. अब आटे से 8 -10लोई बना ले और हाथो पर घी लगा के गोल या लंबे शेप में जामुन तैयार करे बीच में आप पिस्ता और इलाइची भी भर सकते है।
  7. अब सभी जामुनों को तेल में डाल के सावधानी से चारों तरफ से पलट पलट के गहरा भूरा होने तक तल ले|
  8. तैयार चाशनी में जामुन को डाल दीजिये और गैस बंद करे और काले जामुनों को गर्म चाशनी में 30 मिनट  के लिए छोड़ दे फिर निकाल दे।

आपका काला जामुन तैयार है ठंडा या गरम जैसा चाहे खाइये और खिलाइये।

सुझाव :

1.मैदे को बिल्कुल हलके हाथो से गुथे तब काला जामुन ज्यादा सॉफ्ट बनेंगे।
2.सूजी और पिसी चीनी से ऊपर की परत में कुरकुरापन और कालापन आता है।

एक टिप्पणी भेजें