सरसों का साग मक्की की रोटी बनाने की विधि

सरसों का साग :

आवश्यक सामग्री : 

एक किलोग्राम सरसों के पत्ते डंठल समेत
250 ग्राम पालक या बथुया
2 शलजम कटे हुए
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच मक्की का आटा
डेढ़ चम्मच पिसा हुआ गुड

तड़के के लिए :

तीन बड़े चम्मच देसी घी,
एक इंच बारीक कटा हुआ अदरक का टुकड़ा
1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्चें बारीक कटी हुई
4-5 लहसुन बारीक कटा हुआ

बनाने की विधि  :

सरसों के पत्तों को अच्छी तरह साफ कर लें। पत्तों को अलग कर लें और तने को छील लें।

इन्हें अच्छी तरह काट लें। ऊपरी नर्म हिस्सा काटा जा सकता है। पालक या बथुया के पत्तों को भी काट कर सरसों में मिलाएं।

सारे साग को  दो तीन बार धो कर साफ कर ले. एक पैन में आधा कप पानी और कटा हुआ साग डालें।

आधा लहसुन, अदरक तथा हरी मिर्च को अच्छी तरह काटें और साग में मिला दें।

इसमें शलजम भी बारीक काट के मिला दें। नमक मिला कर इसे आंच पर रखें और गर्म होने दें।

जब साग गलना शुरू हो जाए तो इसे ढक कर मद्धम आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं।

आग से हटा लें और ठंडा होने दें। इसे मिक्सी में डाल के पेस्ट बनने तक ग्राइंड करें।

ज्यादा बारीक ग्राइंड न करें और इसे नर्म बनाएं।

मक्की का आटा और गुड़ साग में मिलाएं और आंच पर 15 मिनट के लिए पकाएं।

तड़के के लिए देसी घी गर्म करें।

आंच को कम करें और इसमें बारीक कटा लहसुन, प्याज़, अदरक तथा हरी मिर्च मिलाएं।

तब तक पकाएं जब तक अदरक का रंग बदल न जाए।

आंच पर से उतार लें, घी को गर्म साग में मिलाकर हल्के से मिश्रित करें।

घर के बने ताजे मक्खन और मक्की की रोटी के साथ इसे सर्व करें।

मक्की की रोटी :

आवश्यक सामग्री :

2 कप मक्की का आटा
½  गेहू का आटा
गूंथने के लिए गर्म पानी
घी आधी कटोरी

बनाने की विधि :

मक्की और गेहू का मिला के आटा छान लें। गर्म पानी से हल्के-हल्के गूंथते हुए इसे तैयार करें। बहुत पहले से ही इसे न गूंथें।

पुराने पॉलीथीन बैग को दो हिस्सों में फाड़ लें।

एक टुकड़े को चकले पर रखें। आटे का पेड़ा पॉलीथीन पर रखें। दूसरे पॉलीथीन के टुकड़े से इसे ढक लें।

इसे तब तक बेले रोल करें जब तक एक हल्की मोटी रोटी न बन जाए।

धीमी आंच पर रोटी के दोनों तरफ घी लगा कर इसे पकाएं। थोड़े से मक्खन और सरसों के साग के साथ इसे परोसे और खाए.

एक टिप्पणी भेजें