राइस क्रिस्पी कुकीज बनाने की विधि

• सामग्री :-
  • 100 ग्राम मक्खन,
  •  100 ग्राम चीनी, 
  • 50 मिली. दूध, 
  • 50 ग्राम मैदा, 
  • 80 ग्राम कोकोनट पाउडर (नारियल का चूरा), 
  • 3 ग्राम बेकिंग पाउडर, 
  • 50 ग्राम किशमिश, 
  • 50 ग्राम मुरमुरा।
• विधि :-
1. मक्खन और चीनी को एक साथ अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2. मैदा, नारियल का चूरा, बेकिंग पाउडर और किशमिश डालकर चलाएं।
3. फिर इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स (गोलियां) बनाकर उस पर मुरमुरा लपेटें और दबाकर हलका चपटा करें। अच्छी तरह लगाएं ताकि वह पूरी तरह ढंक जाएं।
4. इसके बाद 150 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहले से गर्म अवन में 8-10 मिनट तक बेक करें। ठंडा करके सर्व करें।

एक टिप्पणी भेजें