स्वादिष्ट दाबेली बनाने की विधि


दाबेली गुजराती रेसिपी है। इसे गुजरात में बनाया जाता है। गुजरात के लोग इसे बहुत पसंद करते हैं
इसे सुबह के नाश्ते हो या शाम की टी टाइम में लोग पसंद करते हैं इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और आसानी से बनाया जा सकता है|

आवश्यक सामग्री :
बड़े आकार का पाव           8            
मक्खन                          2 चम्मच
सॉस                              1/2  कप
हरी चटनी                       1/2  कप
मूंगफली                          2 चम्मच
सेव                                1/2  कप
हरी धनिया                       1/2  कप
अनार के दाने                   1/2  कप
दाबेली मसाला ( 2  छोटे चम्म्च साबुत धनिया, 1 छोटा चम्म्च जीरा ,एक लाल मिर्च , एक इंच टुकड़ा दालचीनी , दो लौंग ,3-4 काली मिर्च )
स्टफिंग के लिए (4 आलू ,2 टमाटर ,एक हरी मिर्च ,थोड़ा अदरक ,एक चम्म्च  मक्खन ,एक बड़ा  चम्म्च तेल,थोड़ा सा जीरा ,थोड़ी सी हींग ,3-4 चम्म्च चीनी ,एक चम्म्च नीम्बू का रस और स्वादानुसार नमक )

बनाने की विधि :
  1. दाबेली बनाने  के लिए सबसे पहले उबले आलू को मैश कर लें और टमाटर को कद्दूकस कर लें| 
  2. हरी मिर्च को काट लें| दाबेली मसाला बनाने के लिए  लाल मिर्च को छोड़कर सारे मसालों को एक साथ तवे पर भून लें| ठंडा होने पर इन मसालों को पीस ले । 
  3. अब स्टफिंग के लिए एक कड़ाही में मक्खन और तेल को गर्म कर लें । 
  4. अब इसमें हींग और जीरा डालकर कर भून लें| 
  5. फिर बारीक कटा अदरक , हरी मिर्च और हल्दी पाउडर सबको डालकर  भूनें ।
  6. अब कद्दूकस किये टमाटर इसमें अच्छे से मिला लें । 
  7. अब इसमें आलू , नमक, नींबू ,रस, और दाबेली मसाला डालकर इसे 4-5 मिनट तक चलाते रहें।  
  8. पाव को बीच से काटकर नॉनस्टिक पैन पर मक्खन लगाकर हल्का भूरा होने तक सेंक लें। 
  9. अब पाव के बीच में चम्मच से एक तरफ सॉस तथा दूसरी तरफ हरी चटनी लगा दें। 
  10. फिर पाव के अंदर चम्म्च से   स्टफिंग को भरें और 
  11. ऊपर से मूंगफली, सेव, हरा धनिया और अनार दाने लगाकर पाव को हल्का दबा दें । हमारी दाबेली रेसिपी तैयार है।

एक टिप्पणी भेजें