प्याज का भर्ता बनाने की विधि


आवश्यक सामग्री-
  • प्याज 4-5,
  • टमाटर – 1 कटा हुआ,
  • हरी मिर्च – कटी हुई 1,
  • चीनी – आधा चम्मच,
  • कद्दूकस नारियल – 4 चम्मच,
  • हरी धनिया पत्ती कटी हुई ,
  • काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच,
  • चिली गार्लिक सास – 1/2 चम्मच,
  • नमक – स्वादानुसार
बनाने की विधि-
सबसे पहले प्याज को छीलकर धो ले | फिर चौकोर आकार में काट ले | अब इसकी परत को अलग–अलग कर ले |
एक बर्तन में प्याज, नमक, काली मिर्च पाउडर, चिली गार्लिक सास और सोया सास डालकर मिलाये | फिर इसे एक घंटे के लिए ढककर छोड़ दे |
अब नॉनस्टिक तवे पर जरा सा तेल लगाकर फैला दे | प्याज वाले मिश्रण को तवे पर डालकर मध्यम आंच पर भूने |
जब प्याज अच्छी तरह से भून जाये तो गैस बंद कर दे | फिर एक बर्तन में प्याज वाला मिश्रण, टमाटर, नमक, धनिया पत्ती, कद्दूकस किया नारियल और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मैश कर ले | फिर इसे रोटी के साथ सर्व करे |

एक टिप्पणी भेजें