लंबी जिंदगी देते है ये छह फूड


मानव जीवन का भोजन से गहरा संबध है। हम क्या खाते हैं इसका हमारे जीवन और सेहत दोनों पर असर होता है। जाहिर सी बात है कि हम बेहतर और पौष्टिक भोजन करेंगे तो हमारा जीवन दीर्घायु होगा जो हमारे निरोग रहने में भी सहायक होगा। पेश है वो छह आहार जो आपके जीवन को निरोग रखने के साथ आपको दीर्घायु भी बनाते है।
हरी सब्जिया:

हरी सब्जियों के सेवन से काफी लाभ मिलता है। हरी सब्जियों से वजन नियंत्रित रहता है। डाइट में अलग-अलग रंग के फल और सब्जियों को शामिल करके आप सेहत संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। हरी सब्जियों में बीटा-कैरोटीन, वीटामिन-बी, विटामिन-सी समेत और भी कई पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।

बींस:

बींस में प्रोटीन व घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है और आवश्यक कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होता है, विशेष रूप से विटामिन्स तथा खनिज का। इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्त्व होते हैं जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। इसके अलावा बींस में घुलनशील फाइबर भी होते हैं।
प्याज: प्याज एक बेहतरीन सब्जी भी है और एक बेजोड़ औषधि भी है। कई गंभीर बीमारियों के लिए ये रामबाण नुस्खा है। प्याज में केलिसिन और रायबोफ्लेविन (विटामिन बी) पर्याप्त मात्रा में होता है। इसमें 11 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होता है और इसकी गंध एन-प्रोपाइल-डाय सल्फाइड के कारण आती है।

मशरूम:

मशरूम में कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिनकी शरीर को बहुत आवश्यकता होती है। ये फाइबर का भी एक अच्छा माध्यम है। कई बीमारियों में मशरूम इसका इस्तेमाल दवाई के तौर पर किया जाता है। मशरूम में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट हमें भंयकर फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इसको खाने से शरीर में एंटीवाइरल और अन्य प्रोटीन की मात्रा बढती है, जो कि कोशिकाओं को रिपेयर करता है।

बेरी:

कलरफुल बेरी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है। ब्लूबेरी, स्ट्राबेरी, ब्लैकबेरी के सेवन से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। बेरी से शरीर को पोषण मिलता है और यह शरीर में सुगर को भी नियंत्रित रखता है।

नट्स और बीज:

नट्स और बीज हेल्दी और पौष्टिक होते हैं। इनके सेवन से आप हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। अगर आप वजन घटाने की इच्छा रखते हैं तो इस काम में भी ये आपकी मदद कर सकते हैं। बीज और नट्स नट्स में प्रोटिन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिस कारण यह हमारे शरीर को ऊर्जा देता है और वसा हुआ खाने का सेवन करने से यह फैट को नियंत्रण करता है।

एक टिप्पणी भेजें