चिली पनीर भुर्जी बनाने की विधि - Chilli Paneer Bhurji Recipee In Hindi

• सामग्री :-
  • 250 ग्राम शिमला मिर्च, 
  • 2 प्याज , 
  • 250 ग्राम टमाटर, 
  • एक छोटी गांठ अदरक, 
  • 250 ग्राम छेना पनीर, 
  • 100 ग्राम चीज कसी हुई, 
  • तीन चौथाई चम्मच शक्कर, 
  • दो चम्मच नमक, 
  • दो चम्मच धनिया, 
  • दो चम्मच लाल मिर्च, 
  • एक चम्मच हल्दी, 
  • एक चम्मच जीरा, 
  • आठ बड़ा चम्मच घी
• विधि :-
प्याज और शिमला मिर्च लंबी-लंबी महीन काट लें।
जीरा, नमक, धनिया, मिर्च, हल्दी चीनी, अदरक एक साथ पिसवा लें।
कड़ाही में घी गर्मकर पिसा मसाला आठ-दस मिनट भून लें। मिर्च डालकर पांच मिनट भूनें। मिर्च कुछ नर्म होने पर टमाटर खूब महीन काटकर डालें। आधा कप पानी डालें। गलने पर चीज डाल लें। चार-पांच मिनट बाद पनीर छेना बुरक दे। इसे बराबर चलाती रहें, दो-तीन मिनट में उतार लें।

एक टिप्पणी भेजें