रोस्टेड पोटैटो विद ग्रीन चिली बनाने की विधि - Chili Roasted Potatoes Recipe In Hindi

• सामग्री :-
  • 250 ग्राम आधे उबले आलू, 
  • एक चम्मच कटी हरी मिर्च, 
  • एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 
  • 2 चम्मच मक्खन, 
  • 2 चम्मच नीबू का रस, 
  • नमक स्वादानुसार, 
  • 1 चम्मच बारीक कटी हुई हरी धनिया।
• विधि :-
1. आलू छीलकर गोल-गोल स्लाइस कर लें।
2. अब एक बेंकिग डिश में मक्खन लगाएं। उस पर आलू के गोल स्लाइस रखें।
3. ऊपर से थोड़ा-सा पिघला हुआ मक्खन, नमक, हरी मिर्च व लाल मिर्च पाउडर डालकर 200 डिग्री पर पहले से गर्म अवन में 15-20 मिनट बेक करें।
4. एक प्लेट में निकालकर हरी धनिया व नीबू का रस डालकर सर्व करें।

एक टिप्पणी भेजें