लौकी पालक के पराठे बनाने की विधि - Louki Palak Paratha Recipe In Hindi

सामग्री-
  • गेहूं का आटा- 1 1/2 कप 
  • लौकी- 1 कप  
  • पालक- 1 कप 
  • उबला आलू- 2 
  • लाल मिर्च पावडर- 1 चम्‍मच  
  • धनिया पावडर- 1 चम्‍मच  
  • काली मिर्च पावडर- 1/4 चम्‍मच 
  •  हींग- चुटकीभर  
  • अजवाइन- 1 चम्‍मच  
  • नमक- स्‍वादअनुसार
 विधि - 
सबसे पहले आलू को 3 सीटी आने तक उबाल कर छील लें। फिर इसे मसल लें। दूसरी ओर पालक धो कर बारीक काटें और किनारे रखें।  फिर लौकी को भी छील कर घिस लें।  एक बड़ा कटोरा लें, उसमें सभी सामग्रियां मिला लें। इसमें पानी डालने की जरुरत नहीं है।  लौकी में से जो पानी निकले उसी से आटा गूथ लें।  जब आटा गुथ जाए तब उसकी छोटी छोटी लोई तोड़ कर पराठे बनाएं। तवे पर तेल लगा कर पराठों को दोनों ओर सेंके। आपके लौकी पालक के पराठे तैयार हो गए, इन्‍हें चटनी और दही के साथ सर्व करें। 

एक टिप्पणी भेजें