पोहा की खीर बनाने की विधि - Poha Ki Kheer Recipe In Hindi

यह खीर आप किसी भी त्योहार या फिर घर में आए मेहमान को खिलाकर उन्हें खुश कर सकती है| इसे बड़ी आसानी से और कुछ ही समय में तैयार किया जा सकता है |                  

सामग्री-
  • पोहा        -    आधा कप
  • दूध        -     ½ लीटर
  • चीनी      -      स्वादानुसार
  • नारियल कसा हुआ -    3 चम्मच
  • बारीक कटा हुआ बादाम –काजू  – 2 चम्मच
  • इलायची     – 5
बनाने की विधि-
सबसे पहले दूध को  एक भगोने में डालकर उबलने के लिए रख दे | गैस को धीमा ही करके रखे | दूध को थोड़ी देर तक अच्छे से पका ले |
अब पोहे को धो कर उसका पानी निकाल दे | फिर इसे उबलते हुए दूध में मिला दे, और इसे बीच-बीच   आधा कटे हुए काजू, बादाम और नारियल को भी मिला कर पकाए और आधे मेवे गार्निश के लिए रख दे | इलायची का पाउडर बना कर रख ले | फिर चीनी और इलायची पाउडर को भी डाल दे  | २-३ मिनट तक पकने के बाद गैस बंद कर दे | ठंडा होने पर बादाम, काजू और नारियल (कद्दूकस किया हुआ) डालकर सजा दें |

एक टिप्पणी भेजें