बटाटा पोहा बनाने की विधि - Batata Poha Recipe In Hindi

सामग्री
  • २ कप पोही [ भूनें हुए चावल ], 
  • १ आलू, 
  • २ प्याज, 
  • ३ हरी मिर्च, 
  • १ बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया, 
  • केरी की पत्तियाँ [ मीठा नीम ], 
  • ४ कप कसा हुआ खोपरा, 
  • १ नीबू या गलगल, 
  • १ छोटा चम्मच चीनी, 
  • थोड़ी - सी हींग, 
  • १/२ छोटा चम्मच राई, 
  • २ बड़े चम्मच तेल, 
  • १/४ छोटा चम्मच पिसी हल्दी, 
  • नमक स्वादानुसार। 
विधि 
पोही को साफ़ कीजिये और धोइये। ऐसा करने की सबसे अच्छी विधि यह है कि साफ की हुई पोही को एक छलनी में रखा जाए और इसके ऊपर पानी की धार छोड़ी जाए, ताकि वह धुलकर साफ़ हो जाए और पानी आसानी से बह जाए। १० मिनट के लिए इसे एक ओर सूखने के लिए रख दें। तेल को गर्म कीजिए। तेल में हींग, राई डालिए, फिर आलू और प्याज डालें। ढँक कर ५ मिनट तक पकने दीजिए, जब तक की आलू नर्म न हो जाएँ। करी की पत्तियाँ [ मीठा नीम ] और हरी मिर्च डालिए। १-२ मिनट तक चलाइए। अब पिसी हुई हल्दी और पोही डालिए तथा ३-४ मिनट तक चलाइए। उतारने से जरा पहले नीबू का रस, चीनी और स्वाद के अनुसार नमक मिलाइये। इसे कुतरे हुए धनिये और कसे हुए खोपरे से सजाकर गर्म - गर्म परोसिये। चाय के साथ खाने के लिए यह एक अच्छा अल्पाहार है। कलेवे में भी परोसा जा सकता है। 
विकल्प
आलुओं के स्थान पर हरे मटर के दानो को आजमाइए। आलू और हरी मटर दोनों को एक साथ भी प्याज के साथ उपयोग किया जाता है। हरे मटर को २ चम्मच पानी में पकाने की आवश्यकता होगी, ताकि वे नर्म हो जायें।

एक टिप्पणी भेजें