बेस्ट टिप्स कुकिंग के लिये


रसोई में ढेर सारे काम होते हैं, अगर हम अगर खाना बनाते समय कुछ किचन और कुकिंग के लिए खास टिप्स अपनायें तो यह काम आसान तो हो जायेगा साथ ही अापके खाने का स्वाद भी बढ जायेगा -

१. पूरी बनाते समय गेहूॅं के आटे में थोड़ा सा बेसन मिला कर आटा गुथे तो पूरी बहुत ही क्रिस्पी व कुरकुरी बनेगी।

२. आमलेट बनाते समय अगर आमलेट के घोल में आधा चमच्च बेसन मिलाले तो आमलेट और भी ज्यादा पौस्टिक व स्वादिस्ट बनेगी।

३. अक्सर धनिया व पुदीने की पत्तियां मुरझा जाती है ऐसे में अगर आप गुनगुने पानी में धनिया व पुदीने की पत्तियांथोड़ी देर के लिए डाल दे तो वह फिर से हरे हो जाते है।

४. आम की चटनी बनाते समय यदि कच्चे आम न मिले तो आप आम के अचार का इस्तेमाल कर सकती है।

५. यदि खाना बनाते समय अगर आप के ऊपर गरम तेल गिर जाये तो आप तुरंत सरसो का तेल व नमक लगाये ऐसा करने से छाले नहीं पड़ेंगे।

६. लहसुन की कलियों का छिलका निकालने में बहुत परेशानी होती है इसलिए यदि लहसुन की कलियों को 10 सेकिंड के लिए माइक्रोवेव में गरम कर ले तो लहसुन की कलियों का छिलका आसानी से निकल जाता है।

७. ब्रेड अगर सूख जाए तो उन्हें पेपर टॉवल को गीला करके उसमें लपेटकर 15 मिनट माइक्रोवेव ओवन में पकायें, गीले पेपर टॉवल की नमी के कारण ब्रेड फिर से फ्रेश हो जायेंगे ।

८. नींबू सूख जाने पर अगर आप नीबू को 20 मिनट ताजे पानी में डाल दे तो नींबू में रस आसानी से निकल आता है।

९. आलू का पराठा बनाते समय अगर आप आलुओं में थोड़ा सा भुना हुआ बेसन मिलाले तो वह फटेगा नहीं व परांठा भी टेस्टी बनेगा।

१०. रोटी का आटा गूथते समय थोड़ा दूध डाल कर गुथे तो रोटी बहुत ही मुलायम व स्वादिस्ट बनती है।

एक टिप्पणी भेजें