लौकी की खीर बनाने की विधि - Lauki Ki Kheer Recipe In Hindi


लौकी की खीर बनाना काफी आसान है। इस खीर को बनाने के लिये आपको बहुत ही मुलायम लौकी लेनी होगी जिससे वह जल्‍दी गल जाए। आप इसमें ढेर सारे मेवे डाल सकती हैं और गरमा गरम या फिर ठंडा कर के सर्व कर सकती हैं। आइये देखते हैं लौकी की खीर बनाने की विधि-
सामग्री- 
  • 1 बड़ा चम्मच घी या तेल 
  • कप घिसी लौकी  
  • 2.5 कप फुल फैट मिल्‍क  
  • 1 चुटकी केसर 
  • ¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर  
  • 5 बड़े चम्मच चीनी 
  • 5 - 6 सूखी गुलाब की पंखुड़ियां  
  • 1 से 2 चम्मच गुलाब जल (वैकल्पिक) 
  • 12 - 15 काजू 
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश 
विधि - 
  1. एक कढाई या पैन में 1 चम्‍मच घी गरम करें। फिर उसमें घिसी हुई लौकी डाल कर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।  
  2. फिर उसमें 2.5 कप दूध मिलाएं और चलाती रहें।  
  3. 5-6 मिनट के बाद दूध में चुटकीभर केसर मिलाएं।  
  4. इसे चलाइये और दूध को पकाती रहिये।  
  5. जब दूध पक कर थोड़ा सा कम हो जाए तब इसमें 4-5 चम्‍मच शक्‍कर मिलाइये। 
  6. फिर इसे चलाइये और इसमें इलायची पावडर मिक्‍स कर के ऊपर से काजू डालिये।  
  7. अब इसे 3 मिनट तक पकाइये।  
  8. आखिर में आंच बंद कर के इसमें गुलाबी की पंखुडियां डालिये और गरमा गरम सर्व कीजिये।

एक टिप्पणी भेजें