नागौरी पूरी बनाने की विधि - Nagori Poori Recipe In Hindi

सामग्री
  • २५० ग्राम मैदा, 
  • ५० ग्राम सूजी, 
  • नमक - अजवायन स्वादानुसार, 
  • तलने के लिए घी। 
विधि 
  1. मैदा - सूजी को मिलाकर पानी डालकर गूंथिये। नमक अजवायन डालिए। 
  2. नागौरी पूरी का साइज पानी के बतासे की तरह होता हैं, इसी अंदाज में लोई बनाइये और बलिए। 
  3. कड़ाही में घी गरम करके इस तरह पूरी तलिए की फूटने न पाये। 
  4. नागौरी पूरी सूजी के हलवे के साथ भी स्वादिष्ट लगती हैं। 
  5. इसे सब्जी के साथ भी खाया जा सकता हैं। यह एक सुस्वादु व्यंजन हैं। 

एक टिप्पणी भेजें