नवरत्न पुलाव बनाने की विधि -

सामग्री
  • १ १/२ कप चावल, 
  • १०० ग्राम फ्रेंचबीन, 
  • १०० ग्राम हरी मटर, 
  • २ आलू 
  • १०० ग्राम गाजर, 
  • ३ प्याज, 
  • ४ टेबल स्पून घी 
  • टमाटर के स्लाइस, 
  • कटा हरा धनिया, 
  • १०० ग्राम पनीर, 
  • थोड़ी - सी गोभी, 
  • घी तलनें के लिए, 
  • नमक। 
विधि 
  1. पनीर के छोटे टुकड़े करके तल लें। प्याज के बारीक लच्छे करके उन्हें भी तल लें। 
  2. चावल को अलग से उबाल लें। सब्जियों के छोटे - छोटे टुकड़े करके उन्हें उबाल लें। 
  3. एक बर्तन में घी गरम करें और पिसे मसाले डालकर तल लें। 
  4. २-३ मिनट तलनें के बाद सब्जियाँ डालें और फिर से तलें। 
  5. थोड़ी देर बाद चावल, नमक, प्याज, पनीर डालें और २-३ मिनट पकाएँ। 
  6. बची हुई कटी  प्याज को ऊपर सजा दें। 

पीसने का मसाला 
  • ७ कली लहसुन, 
  • ७ कश्मीरी मिर्च, 
  • १ अदरक का टुकड़ा, 
  • १ टीस्पून साबुत धनिया, 
  • १ टीस्पून जीरा। 

एक टिप्पणी भेजें