अदरकी धनिया पनीर बनाने की विधि - Adraki Dhaniya Paneer Recipe In Hindi


सामग्री – 
  • पनीर – 200 ग्राम
  • प्याज़ का पेस्ट – 1 कटोरी
  • बारीक कटा टमाटर – 1 कटोरी
  • लाल मिर्च पाउडर– 50 ग्राम
  • धनिया पाउडर – 50 ग्राम
  • हल्दी पाउडर – 50 ग्राम
  • टोमैटो सॉस – 100 ग्राम
  • बारीक कटी हरी मिर्च – 50 ग्राम
  • राई – 50 ग्राम
  • अदरक – 50 ग्राम
  • बारीक कटा अदरक – 50 ग्राम
  • नींबू का रस – 2 चम्मच
  • कुकिंग ऑयल (तेल)– 100 एमएल
  • नमक – स्वादानुसार
विधि –

1. सबसे पहले एक पैन में तेल डाले अब इसमें प्याज़ का पेस्ट डाले और अच्छे से भुने फिर इसमें हरी मिर्च डाले और भुने.

2. जब ये अच्छे से भून जाएं तब इसमे आधा चम्मच हल्दी पाउडर, लाल मिर्च और बारीक कटा अदरक डाले फिर इसमें 1 कप बारीक कटा टमाटर,1 चम्मच धनिया पाउडर और टमैटो सॉस डालें. फिर कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से पकाएं.

3. अब इसमें दो चम्मच नींबू का रस, मेरिनेट अदरक, कटा पनीर डालकर 5 मिनट तक पकाएं और गैस से उतार लें.

4. एक पैन में थोड़ा तेल गरम करे और इसमें थोड़ा राई, लाल मिर्च पाऊडर, और नमक डाले. फिर पनीर के मिश्रण के ऊपर इसे डाल के तड़का लगाएं.

5. लीजिए आपका पनीर धनिया अदरकी तैयार है. इसे आप रोटी या बटर नान के साथ सर्व कर सकते है.


                                  XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                 फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें