चिली ब्रेड बनाने की विधि - Chilli Bread Recipe In Hindi

साम्रगी :-
  • ब्रेड स्लाइस –  6
  • प्याज – 1
  • गाजर – 1
  • टमाटर – 1
  • शिमला मिर्च – 1
  • लहसुन की कली – 1
  • हरी मिर्च – 3
  • सिरका – 1 छोटा चम्मच
  • टौमेटो सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • चिल्ली सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाऊडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
  • तेल
विधि :-
सबसे पहले तवे पर ब्रेड को हल्का सुनहरा होने तक सेक लें, उसके बाद ब्रेड को क्यूब शेप में काट लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें।

तेल गर्म होने पर इसमें लहसुन डालकर उसे अच्छी तरह भून लें। अब इसमें प्याज, गाजर और हरी मिर्च डालकर इसे 2 मिनट तक पकाएं।

इसके बाद इसमें टमाटर डालें और नर्म होने तक पकने दें। टमाटर पकने के बाद इसमें चिल्ली सॉस, सोया सॉस, टौमेटो सॉस, लाल मिर्च और नमक डालें।

इसे अच्छी तरह से चलाने के बाद इसमें शिमला मिर्च, सिरका और ब्रेड डालें और 1-2 मिनट तक पकने के बाद गैस बंद कर दें। चिल्ली ब्रेड बनकर तैयार हैं, इन्हें गरमागरम सर्व करें।


                                   XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                   फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें