मिल्क रोल्स बनाने की विधि - Milk Rolls Recipe In Hindi

स्वाद हल्के मीठे और बहुत ही स्वादिष्टस्वीट मिल्क रॉल्स सभी को बहुत पसंद आते है। आप इन रॉल्स को सुबह नाश्ते में और शाम के समय डिनर में खा सकते हैं। इन्हे बनाना भी बहुत आसान है और यह खाने में स्वादिष्ट और हेल्थी होते है।
आवश्यक सामग्री - 
  • मैदा 250 ग्राम, 
  • ड्राई एक्टिव यीस्ट 1 छोटी चम्मच,
  • नमक स्वाद अनुसार, 
  • मक्खन 1 बडा़ चम्मच, 
  • चीनी पाउडर चार बड़े चम्मच, 
  • दूध 1 कप।
विधि - 
एक बड़े प्याले में मैदा डालकर इसमें ड्राई एक्टिव यीस्ट, नमक, पिघला हुआ मक्खन, चीनी पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिला दें और गुनगुने दूध की सहायता से नरम आटा गूंथ कर तैयार करें। हाथों पर थोडा़ सा मक्खन लगा कर गूंथे हुए आटे को मसल-मसल कर चिकना कीजिये। गुथे आटे को चारों ओर से मक्खन लगाकर चिकना करके 2 घंटे के लिये ढककर, गरम जगह पर रख दें। 2 घंटे बाद जब आटा फूल कर दुगुना हो जाये तो हाथ पर थोडा़ सूखा मैदा लगाकर आटे को पंच करके थोड़ा सा मसल लें। अब आटे को बराबर साईज के टुकडो़ं में तोडक़र इतने आटे से करीब आठ भाग करते हुये तोड़ लें। अब एक-एक टुकड़े को उठाते हुए गोल आकार देते हुए रॉल्स बना लें। बेकिंग ट्रे लीजिए और इसे तेल लगाकर अच्छे से चिकना कर सभी रॉलस को थोड़ी थोड़ी दूरी पर लगाकर ट्रे में रखते जाईये. अब इन रॉल्स के उपर थोडा़ सा तेल लगा कर चिकना कर लें। ट्रे में रखे रॉल्स को ढककर आधे घंटे के लिए रख दीजिये। रॉल्स फूल कर तैयार हो जायेंगे।
रॉल्स को बेक करें- 
ओवन को 180 डिग्री सेन्टिग्रेड पर प्रिहीट कर रॉल्स से भरी ट्रे को ओवन में रख दीजिये और 180 डि.से. पर 15 मिनिट बेक कीजिए। चैक कीजिये, रोल्स अभी ब्राउन नहीं हुये समय को बढ़ाते हुये मिल्क रोल्स ऊपर से अच्छे ब्राउन होने तक बेक कर लें। मिल्क रॉल्स तैयार हैं, इनके ऊपर थोड़ा सा मक्खन लगा दीजिए जिससे इनका स्वाद बढ़ जाता है। मिल्क रॉल्स को आप जैम, बटर के साथ खा सकते हैं। यह बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। इन्हें आप बच्चों को जैम के साथ टिफिन में खाने के लिए दे सकते हैं।

                                   XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                   फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें