स्वादिष्ट वेज कोल्हापुरी बनाने की विधि - Swadisht Veg kolhapuri Recipe In Hindi


वेज कोल्हापुरी महाराष्ट्र की स्पेशल डिश में से एक है। जो बहुत ही स्पाइसी और तीखे मसाले मिलाकर बनाई जाती है।
आवश्यक सामग्री: 
कोल्हपुरी मसाले के लिए-:

  • 4 टीस्पून कसा हुआ नारियल
  • 5-5 लौंग और कालीमिर्च
  • 1 टुकडा दालचीनी
  • 2 टीस्पून तिल
  • 4-5 काजू

अन्य सामग्री:

  • 2-2 प्याज और टमाटर कटे हुई
  • 2 बाउल अपनी पसंद की कोई भी सब्जी कटी हुई
  • 1-1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • आधा-आधा टीस्पून जीरा पाउडर और गरम मसाला पाउडर
  • 5 टीस्पून तल नमक स्वादानुसार।

बनाने की विधि- 
पैन में तेल गर्म करके कोल्हापुरी मसाले की सारी सामग्री ो भूने लें। इसे पीसकर पेस्ट बना लें। अब पैन में तेल गर्म करके प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। अरदक-लहसुन का पेस्ट और सारे सूखे मसाले, टमाटर और कोल्हापुरी मसाला मिला लें। नमक, सारी सब्जियां और 1 कप पानी मिलाकर सब्जियों को पकने दें। गरम मसाला मिलाकर गरम-गरम सर्व करें।


                               XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                               फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें