बाजरा रोटी बनाने की विधि - Bajra Roti Recipe In Hindi

सामग्री
  • २ कप बाजरे का आटा
  • १/४ कप गेहूं का आटा
  • नमक स्वादअनुसार
  • गेहूं का आटा , बेलने के लिए
  • सफेद मक्ख़न या घी , चुपड़ने के लिए
विधि 
1. बाजरे का आटा, गेहू का आटा और नमक को एक गहरे बाउल में मिलाकर, लगभग ३/४ कप गुनगुने पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूंथ लें।

2. आटे को ८ भाग में बाँट लें।

3. आटे के प्रत्येक भाग को, थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर १५० मिमी। (६") व्यास के गोल आकार में बेल लें।

4. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, रोटी रखकर, कुछ सेकन्ड तक या उपर हल्के दाग पड़ने तक पका लें।

5. रोटी को पलटकर, दुसरी ओर से कुछ और सेकन्ड तक पका लें।

6. रोटी को चिमटे से उठाकर खूली आँच पर डालकर, दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।

7. विधी क्रमांक ३ से ६ को दोहराकर ७ ओर रोटी बना लें।

8. सफेद मक्ख़न या घी लगाकर तुरंत परोसें।


                             XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                             फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें