चटपटा दहीवाला ब्रेड बनाने की विधि - Chatpata Dahiwala Bread Recipe In Hindi

सामग्री
  • ५ ब्रेड स्लाईस , टुकड़ो में कटे हुए
  • १/२ कप दही
  • १/४ टी-स्पून हल्दी पाउडर
  • १/२ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादअनुसार
  • १/२ टी-स्पून ज़ीरा
  • १/४ टी-स्पून हींग
  • ३ to ४ कड़ी पत्ता
  • १/२ टी-स्पून कसा हुआ अदरक
  • १/४ कप पतले स्लाईस्ट प्याज़
  • २ टेबल-स्पून तेल
सजाने के लिए
  • १ टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
विधि
  • एक बाउल में २ दही, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक को २ टेबल-स्पून पानी के साथ अच्छी तरह मिला लें।
  • ब्रेड के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला लें। एक तरफ रख दें।
  • एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें और ज़ीरा डाले।
  • जब बीज चटकने लगे, हींग, कड़ी पत्ता और अदरक डालकर मध्यम आँच पर कुँ सेकन्ड तक भुन लें।
  • प्याज़ के स्लाईस डालकर मध्यम आँच पर १ से २ मिनट तक या उनके हल्के सुनहरे होने तक भुन लें।
  • ६। ब्रेड का मिश्रण डालकर धिमी आँच पर १ से २ मनट या ब्रेड के सुनहरा होने तक, बीच-बीच में हिलाते हुए भुन लें।
  • धनिया से सजाकर गरमा गरम परोसें।


                              XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                              फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें