मसाला करेला बनाने की विधि - Masala Karela Recipe In Hindi

सामग्री
  • १ कप बीज निकले हुए और पतले स्लाईस्ड करेला
  • २ टी-स्पून तेल
मिलाकर मिश्रण बनाने के लिए
  • १/२ कप बारीक कटा हुआ प्याज़
  • १/४ कप कसी हुई फूलगोभी
  • १/४ कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • १ टेबल-स्पून बेसन
  • १/२ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर
  • नमक स्वादअनुसार
विधि
एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, करेले के स्लाई डालकर अच्छी तरह मिला लें। ढ़क्कन से ढ़ककर, मध्यम आँच पर १०-१२ मिनट या उनके सुनहरा होने तक, बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
तैयार मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर और १-२ मिनट के लिए, बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
तुरंत परोसें।


                              XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                              फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें