प्याज़वाले मटर बनाने की विधि - Pyazwale Mutter Recipe In Hindi

सामग्री
  • १ १/२ कप उबले हुए हरे मटर
  • २ टी-स्पून तेल
  • १ टी-स्पून ज़ीरा
  • १ १/२ कप प्याज़ के रिंग्स्
  • १/२ कप टमाटर का पल्प
  • १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • २ टी-स्पून धनिया-ज़ीरा पाउडर
  • ३/४ टी-स्पून गरम मसाला
  • १/२ टी-स्पून अमचुर
  • नमक स्वादअनुसार
  • १/२ कप कटा हुआ टमाटर
सजाने के लिए
  • २ टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
विधि 
एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें और ज़ीरा डालें।

जब बीज चटकने लगे, प्याज़ के रिंग्स् डालकर, मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए या प्याज़ के सुनहरे होने तक भुन लें।

टमाटर का पल्प, लाल मिर्च पाउडर, धनिया-ज़ीरा पाउडर, गरम मसाला और अमचुर डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर 2-3 मिनट के लिए, बीच-बीच मे हिलाते हुए पका लें।

हरे मटर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर और 2 मिनट के लिए, बीच-बीच मे हिलाते हुए पका लें।

टमाटर और 2 टेबल-स्पून पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर और 2 मिनट के लिए पका लें।

धनिया से सजाकर गरमा गरम परोसें।


                                    XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                    फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें