रवा कोकोनट उपमा बनाने की विधि - Rava Coconut Upma Recipe In Hindi

सिंपल रवा उपमा तो आप सभी ने खाया ही होगा। आज लाइए एक नया ट्विस्ट, ट्राई कीजिए रवा कोकोनट उपमा
 आवश्यक सामग्री

  • 1 कप रवा
  • 1 प्याज
  • 2-3 हरी मिर्च
  • एक छोटा टुकड़ा अदरक
  • 2 चम्मच कुटा हुआ नारियल
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • 2 चम्मच घी
  • 2 चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच सरसों दाना
  • 1 चम्मच उड़द दाल
  • 1 चम्मच चना दाल
  • 2 साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 8-10 काजू
  • 5-6 करी पत्ते

विधि
एक पैन में घी डालकर धीमी आंच में गरम करें फिर इसमें रवा डालकर अच्छे से भूनकर अलग रख लें। प्याज, अदरक और हरी मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट लें। कुटे हुए नारियल में एक चौथाई पानी डालकर अच्छे से दोनों को मिक्स कर लें। अब इसी पैन में थोड़ा और तेल डालें और सरसों दाना, उड़द दाल और चना दाल फ्राई कर लें।
पैन में काजू, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ते, बारीक कटी प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें। अब इसमे नारियल और पानी का मिश्रण मिलाएं। थोड़ा और पानी और नमक डालकर उबाल आने तक का इंतज़ार करें। उबाल आते ही इसमें रवा डालें और साथ-साथ कड़छी से चलाते रहें। जब यह तैयार हो जाए तो ऊपर से 1 चम्मच घी मिला लें। गर्मागर्म सर्व करें रवा कोकोनट उपमा।


                                 XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                 फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें