शाही मशरूम बनाने की विधि - Shahi Mushroom Recipe In Hindi

सामग्री
  • २५० ग्राम मशरूम, 
  • १ कप मटर के दाने, 
  • १०० ग्राम पनीर, 
  • ४ प्याज, 
  • ३ टमाटर, 
  • १ टुकड़ा अदरक, 
  • थोड़ा - सा हरा धनिया, 
  • १ कप ताजा क्रीम, 
  • १/२ कप मावा, 
  • १/२ कप काजू पाउडर, 
  • ८-१० बादाम, 
  • १ छोटा चम्मच जीरा, 
  • १ छोटा चम्मच लाल मिर्च, 
  • १/४ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 
  • १/४ छोटा चम्मच गरम मसाला, 
  • १ छोटा चम्मच नमक, 
  • २ बड़ा चम्मच घी। 
विधि 
मशरूम के स्लाइस काट लें। पनीर के छोटे चौकोर टुकड़े काट लें। प्याज व अदरक को पीस लें। टमाटर अलग पीस लें। हरा धनिया बारीक काट लें। बादाम को भी बारीक काट लें। एक कड़ाही में घी गरम करें। उसमे जीरा डालकर प्याज डालें। हल्का गुलाबी होने तक भूनें, फिर पिसा अदरक डालें। भून कर पिसा टमाटर डाल दें। जब यह घी छोड़ दे, तब इसमें मावा व काजू पाउडर डाल दें। हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर व गरम मसाला डाल दें। मसाले भून कर इसमें मशरूम, मटर के दाने व पनीर डालें और एक कप पानी डाल दें। हल्की गैस पर ढककर पकाएँ। जब सब्जियां गल जाये तब इसमें क्रीम डाल दें। जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तब गैस बंद कर दें। ऊपर से कटे बादाम व हरा धनिया डाल दें। गरम - गरम सर्व करें। 

एक टिप्पणी भेजें