फ्रूट लस्सी बनाने की विधि - Fruit Lassi Recipe In Hindi

सिंपल दही की लस्सी तो अक्सर घर पर बन ही जाती है. अब लस्सी में लाएं फ्रूट का स्वाद और बनाएं यह हेल्दी लस्सी ...
आवश्यक सामग्री
  • 1 कप दही 
  • 1 केला 
  • 3 अखरोट 
  • आधा छोटा चम्मच अलसी के बीज 
  • आधा छोटा चम्मच सफेद तिल
  • 1-2 बड़ा चम्मच शहद 
सजावट के लिए
  • 2 बारीक कटा हुआ अखरोट
  • 2 बादाम कद्दूकस किया हुआ 
  • 8-10 किशमिश 
विधि
- सबसे पहले एक मिक्सर जार में सभी सामग्रियों को डालें और अच्छे से फेंट लें.

- पेस्ट के पूरी तरह से गाढ़े और क्रीमी होने तक इसे फेंटते रहें.

- केले की लस्सी तैयार है.

- इसे एक गिलास में डालकर अखरोट, बादाम और किशमिश से गार्निश कर ठंडा-ठंडा सर्व करें.



                                 XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                 फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें