बंगाल की मशहूर मसालेदार झालमूड़ी बनाने की विधि - Jhalmuri Recipe In Hindi

सामग्री
  • 250 ग्राम- मुरमुरे (मूड़ी)
  • 1- प्याज
  • 1-टमाटर
  • आधा खीरा
  • 2 बड़े चम्मच- हरा धनिया
  • 2-3- हरीमिर्च
  • नमक-स्वादानुसार
  • 1/2 टी स्पून- पिसी लालमिर्च
  • 2 बड़े चम्मच- सरसों का तेल
  • 1 बड़़ा चम्मच- कच्चा आम (बारीक कटा)
  • 1 टी स्पून-चाट मसाला
  • 2 बड़े चम्मच- भुनी मूंगफली
  • 1/4 कप- काले चने (अंकुरित और उबले)
  • 2बड़े चम्मच- कसा नारियल
विधि-

प्याज, टमाटर, खीरा, हरा धनिया और हरीमिर्च बारीक काट लें।

एक ढक्कनदार डिब्बे में सभी सामग्री डालें और ढक्कन लगा कर अच्छी तरह हिलाएं ।

स्वादिष्ट झालमूड़ी तैयार है। इसे तुरंत सर्व करें ।

चाहें तो आप इसमें थोड़ा अचार का तेल भी मिला सकती हैं ।



                               XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                               फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें