मसाला चाय बनाने की विधि

सामग्री:
  • 1 कप पानी
  • ½ कप दूध (उबला हुआ)
  • 1 टीस्पून चायपत्ती
  • ½ इंच अदरक (कूटी हुई)
  • 1 छोटी इलायची (बारीक कूटी हुई)
  • एक चुटकी जायफल
  • चीनी स्वादानुसार
विधि:

एक पैन में पानी, अदरक तथा इलायची लें|

इसे 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं।

अब इसमें चायपत्ती, जायफल और दूध डालकर 4-5 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं।

प्याले में परोसते समय स्वादानुसार चीनी मिलाएं (या अपनी सुविधानुसार पकाते समय मिलाएं)|

अब आपकी चाय तैयार है|



                              XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                              फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें