सामग्री
- मटर = १ कप(उबली हुई)
- पनीर = १ कप
- लालमिर्च पाउडर =१/४ चम्मच
- जीरा = १/२ चम्मच
- दूध = १ कप
- बेकिंग पाउडर = १ चम्मच
- मैदा = ३ कप
- प्याज = १ बड़ी बारीक़ कटी हुई
- चाट मसाला = ११/२ चम्मच
- गरम मसाला= १/२ चम्म्च
- नमक स्वादानुसार
- हरी धनिया = १/४ कप बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च = ३ बारीक़ कटा हुआ
- ऑलिव आयल = ४-५ चम्मच
- मख्खन जरूरत के अनुरूप
१. मैदे को एक बाउल में ले उसमे नमक, बेकिंग पाउडर अच्छे से मिलाये, फिर उसमे २ चम्मच तेल और दूध मिलाकर आटा गुथे और १/२ घंटे के लिए ढककर रख दे |
२. फिर उस १/२ घंटे में एक पैन में बचे हुए आयल को गरम करने को रखे, और जब तक तेल गर्म हो रहा मटर को हाथ से मसल ले |
३. अब उसमे जीरा डाले जब जीरा का रंग बदलने लगे तो उसमे प्याज डालकर हल्का भुने | फिर उसमे उबली मसली हुई मटर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाये और अच्छे से एकसार होने तक भुने और गैस बंद कर दे.
४. तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइया बनाये |
५. फिर तैयार मटर सामग्री में पनीर के टुकडे, चाट मसाला , गरम मसाला और धनिया पत्ती अच्छे से मिलाये |
६. तैयार लोइयो के बीचो बीच भरावन रख कर कचोरी जैसा बंद करे तथा सारी लोइया तैयार करे |
७. फिर हाथ व उंगलियों की टिप्स में तेल लगाकर तैयार कुल्चो को सारे तरफ तेल लगा दे |
८. फिर एक नॉनस्टिक पैन को गैस मे गर्म करे | अब अंदर तक पकने तक पलट पलट कर पकाए |
९. फिर मख्खन लगाकर कुल्चो को / या मख्खन रहित ही सर्व करे |