पंजाबी हरी चटनी बनाने की विधि - Panjabi Hari Chutney Recipe In Hindi


आवश्यक सामग्री
  • एक प्याज, छिली और कटा
  • एक टमाटर, कटा
  • 1/4 कप पुदीना पत्तियां, कटी
  • आधा कप धनिया पत्तियां, कटी
  • अदरक का आधा इंच टुकड़ा
  • लहसुन की 4 कलियां, छिली
  • 2 हरी मिर्च, कटी
  • आधा चम्मच अनार दाने
  • स्वादानुसार काला नमक
विधि
– ब्लेंडर जार में धनिया, पुदीना पत्तियां, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च लहसुन, अदरक और 2 बड़े चम्मच पानी डालें.

– अब जार का ढक्कन लगाकर इसे ब्लेंडर पर सेट करके बारीक पेस्ट बनने तक ग्राइंड करें.

– इसके बाद ब्लेंडर बंद करके जार में अनारदाने और काला नमक डालकर ढक्कन लगाएं और फिर से ग्राइंड करें.

– 2 से 3 बार हाई पर ग्राइंड करके चटनी को बॉउल में निकाल लें.

– अब पंजाबी हरी चटनी को किसी भी स्नैक्स का टेस्ट बढ़ाने के लिए उसके साथ सर्व करें. इसे 3 से 4 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं.


                           
                                    XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                    फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें