स्वादिष्ट आलू पिज़्ज़ा बनाने की विधि - Potato Pizza Recipe In Hindi

सामग्री :-
  • आलू – 4
  • सोडियम टोमैटो सॉस – 1 कप
  • मोजरेला चीज – डेढ़ कप
  • पीली शिमला मिर्च -1 कप
  • लाल मिर्च पाउडर
  • काली मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
विधि :-

सबसे पहले आलूओं को धोकर ओवन में हल्का पका लें, ठंडा होने के बाद इसे बीच से लंबाई में काट लें।

आलू का कुछ गूदा चम्मच से निकाल लें। आलुओं पर नमक डालकर ओवन में 8-10 मिनट तक पकाएं।

जब आलू भीतर से सूख से जाएं तो बाहर निकालकर इन पर काली मिर्च, टोमैटो सॉस और मोजरेला चीज छिड़क दें।

इसके बाद इस पर कटी हुई शिमला मिर्च और लाल मिर्च पाउडर छिड़ककर करीब 15 मिनट के लिए ओवन में रखें।

आलू पिज्जा सर्व करने के लिए बनकर तैयार है।



                                   XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                   फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें