टमाटर कि खट्टी-मीठी चटनी बनाने की विधि - Sweet Tomato Chutney Recipe In Hindi

आवश्यक सामग्री
  • आधा किलो टमाटर (उबले हुए)
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच चीनी
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 बड़ा चम्मच घी
विधि
– सबसे पहले टमाटर उबाल कर छिलका हटा लें और टमाट को मथकर प्यूरी बना लें.

– अब मध्यम आंच में एक पैन में घी गर्म करें और इसमें हींग, जीरा डालें फिर टमाटर की प्यूरी डालकर घी अलग होने तक भूनें.

– नमक, चीनी, लाल मिर्च, गरम मसाला और अमचूर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

– 1-2 मिनट पकाकर आंच बंद कर दें.

– खट्टी-मीठी टमाटर की चटनी को चावल या रोटी के साथ सर्व करें.



                               XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                               फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें