तवा लहसुन कुलचा बनाने की विधि - Tawa Garlic Kulch Recipe In Hindi

सामग्री
  • 1 कटोरी मैदा
  • 1/2 कप दही
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 चम्मच शक्कर
  • 1 चम्मच तेल मोयन के लिये
  • 1/2 छोटी चम्मच नमक
  • 2 चम्मच किसा लहसुन 1/4 धनिया व 1 चम्मच कलौंजी
विधि

2 कटोरी मैदा लें उसमे 1/2 कप दही, 1/2 चम्मच बैंकिंग सोडा, 1 चम्मच शक्कर, 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल कर 1 चम्मच तेल का मोयन करें ।2. अाटा गूँथने के लिये हल्का गरम पानी लें। थोडा थोडा पानी डाल कर नरम अाटा गूँथे।
हाथमें तेल लगा कर अाटा को अच्छी तरह 3’4 मिनट मसल कर नरम व चिकना कर लें।अौर अाटा पर तेल लगा कर अाटा को ढक कर गरम स्थान पर 5. 6 घंटे के लिये रख दें । अाटा फूल कर दुगना हो जायेगा।
5,6 घंटे बाद अब अाटे को मसल कर अाटे की लोई बना कर रखें।
5.कुलचा बनाने के लिये जैसे अाप रोटी बनाते हैं ठीक वैसे ही लोई को मैदा मे डुबो कर पराँठे की तरह मोटा बेल कर बडा करें।
कुलचा में अब बेलने के बाद एक तरफ पानी लगा कर दें अौर पानी वाली साइड मे किसा लहसुन , कटा धनिया व कलौंजी  छिड़क कर बेलन से थोडा अौर बेल दें।कुलचा को गरम तवा पर डाल कर सिकने दें। रोटी की तरह या पराठाँ जैसे घी लगा कर कुलचा सेकें।
थोड़ी सिकने के बाद कुलचा को पलटना  है। कुलचा को दोनो तरफ से पलट कर सेकें। अौर तवा से निकाल दें।
कुलचा सिक कर तैयार है, उसमें घी लगा कर परोसें। कुलचा को छोले, दाल मखनी या अपनी पसंद की ग्रेवी वाली सब्जी अौर प्याज व चटनी के साथ गरम गरम परोसें।


                               XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                               फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें