दही व दही-बड़े बनाने के लिए उपयोगी टिप्स और ट्रिक्स


१. दही ज़माने से पहले बर्तन को उबलते पानी से धोएं | एक किलो दूध में एक छोटी चम्मच दही का जावन दें दही चक्के सा जमेगा|

२. सर्दियों में दूध ज्यादा गरम होना चाहिए व जावन भी ज्यादा देना चाहिए | पॉलीथिन की थैली में लपेटकर गरम स्थान पर रख दें दिन में दही जमायें तो धूप में रखने पर भी अच्छा जमता है |

३. दही जमाते समय यदि एक किलो दूध में दो चम्मच चीनी गरम करते समय डाल दें तो दही अच्छा जमता है व खट्टा भी नहीं होता|

४. यदि दही खट्टा होगया तो महीन कपडे में बांध कर लटका दीजिये पानी निकलने के बाद खटास चली जाएगी |

५. रायता बनाना हो तो थोड़ा दूध मिला दीजिये दही मीठा हो जायेगा |

६. एक बड़ी कटोरी रायते में २-३ चुटकी अदरख डालें तो स्वाद निराला होगा|

७. दही ज़माने वाले बर्तन में यदि चरों तरफ फिटकडी लगा दें तो दही बढ़िया जमेगा |

८. थर्मस में यदि बदबू आ रही है तो छाछ में नमक मिलकर धो लें बदबू नहीं आएगी|

९. सर्दियों में दही ज़माने के लिए वोल्टेज स्टेब्लाइजर पर रख दें जल्दी जमेगा |

१०. यदि दही जल्दी जमाना हो तो एक बड़े भगौने में थोड़ा पानी डालकर उबालें व उसमें दही का बर्तन रखकर ऊपर से बंद कर दें दही ३० मिनट में जम जायेगा |

११. दही ज़माने के लिए आप जावन की जगह संगमरमर के ३ X ३ का टुकड़ा प्रयोग करें | दही चक्केदार जमेगा|

१२. दही-बड़े हाथ व गीले कपडे पर न बनाकर पॉलीथिन पर घी या तेल लगाकर बनायें व बड़े उस पर फैला दें |

१३. दही बड़े की पीठी में थोड़ा सा दही मिला दिया जाये तो बड़े नरम बनते हैं तथा तेल भी कम सोखते हैं|

१४. दही-बड़े बनाते समय यदि दही में एक चम्मच चीनी डाल दी जाये तो स्वादिस्ट लगेंगे|

१५. दही-बड़े की पीठी में यदि १-२ आलू मसल दें तो मुलायम और स्वादिस्ट बनेंगे|

१६. उड़द व मूंग दाल बराबर डालने से बड़े स्वादिस्ट बनते हैं|

१७. दही-बड़े को ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए एक चम्मच दही और एक चुटकी बेकिंग पाउडर डाल दें|

१८. मूंग व उड़द डाल के दही बड़े बनाते समय एक बड़ा चम्मच मैदा डालकर घोल फेंटे तो गोल और सफ़ेद बनेंगे|




                          XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                          फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें