मुंह में मिश्री की तरह घुल जाएंगे ये शानदार क्रीम टार्ट

अगर आप रोज एक जैसे बिस्किट खाकर बोर हो गए हैं और बिस्किट में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो घर में बना लें यह यम्मी क्रीम टार्ट...
आवश्यक सामग्री
  • 1 बड़ा कप मैदा
  • 2 बड़ा चम्मच चीनी 
  • 1/2 बड़ा कप बटर 
  • 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर 
  • 4 बड़ा कप पानी 
  • चुटकीभर नमक 
सजावट के लिए
  • - फ्रेश क्रीम 
  • - चैरी
विधि
-  एक बड़े बर्तन में  मैदा ,चीनी, नमक, बेकिंग पाउडर , बटर और पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर घोल बना लें .
-  तैयार घोल को 20 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
- 20 मिनट बाद मिक्स्चर को फ्रिज से निकाल ले, आप पाएंगे कि यह अच्छी तरह से जम चुका है.
-  अब इसे चाकू से बिस्किट के आकार में काट लें.
- सभी बिस्किट को माइक्रोवेव में 230 डिग्री पर 20 मिनट तक पकाएं.
-  तय समय के बाद माइक्रो का स्विच बंद कर दें.
- स्वीट-स्वीट क्रीम टार्ट खाने के लिए एकदम तैयार हैं.



                                  XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                  फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें