गर्मी में बनाए शिमला मिर्च का रायता


गर्मी में हम सभी दही की छाछ या फिर दही की लस्सी जरूर पीते हैं. अगर आप दही को किसी ओर तरीके से खाना चाहते हैं तो हम आपको शिमला मिर्च का रायता बनाना बता रहे हैं जो खाने में भी स्वादिष्ट लगेगा
सामग्री :-
  • शिमला मिर्च – 1/4 कप बारीक कटी
  • गाढ़ा दही – 1 कप
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
  • स्वादानुसार पिसी काली मिर्च
  • नींबू का रस – एक चम्मच
  • हरी धनिया पत्तियां, बारीक कटी
  • स्वादानुसार नमक
सजावट के लिए :-
  • धनिया पत्तियां, कटी
  • जीरा पाउडर
विधि :-
शिमला मिर्च में नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 5 मिनट के लिए रख दें।
इसके बाद बर्तन में दही, नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर फेंटे। अब दही के मिश्रण में हरी मिर्च, हरी धनिया और नींबू मिली शिमला मिर्च डालकर मिलाएं।
फिर रायते में पिसी काली मिर्च डालकर मिलाएं। शिमला मिर्च का रायता बनकर तैयार है। इसे धनिया पत्तियों और जीरा पाउडर से गार्निश करके बिरयानी, पुलाव या खाने साथ सर्व करें।
                                   XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                   फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें