फालूदा आइसक्रीम बनाने की विधि - Falooda Ice-cream Recipe In Hindi

सामग्री
  • २ कप वेनिला आइसक्रीम, 
  • १ कप फालूदा सेव, 
  • गुलाब का शर्बत, 
  • १/२ कप ताजा क्रीम, 
  • १ किलो दूध, 
  • २ छोटा चम्मच गुलाब का इसेंस, 
  • १/२ कप बादाम व पिस्ता कटे हुए, 
  • ४ बड़े चम्मच चीनी। 

विधि 
दूध में चीनी डालकर उसको थोड़ा गाढ़ा कर लें, फिर ठंडा होने पर इसमें गुलाब का इसेंस डालकर जमा लें। परोसते समय एक आइसक्रीम गिलास लें। उसमें थोड़ा गुलाब का शर्बत डालें, फिर फलूदा सेव डालें,उसके ऊपर जमा हुआ दूध डालें। फिर वेनिला आइसक्रीम डालें और क्रीम डालें, ऊपर बादाम व पिस्ता डाल दें।

एक टिप्पणी भेजें