राजमा पनीर ग्रेवी रेसिपी बनाने की विधि - Rajma Paneer Gravy Recipe In Hindi

नमस्ते दोस्तों,

आज RecipeSeekho.com पर आप सीखेंगे " राजमा पनीर ग्रेवी रेसिपी बनाने की विधि - Rajma Paneer Gravy Recipe In Hindi "

आवश्यक सामग्री-

  • राजमा – 1 कप 
  • टमाटर – 3 
  • पनीर – 1 कप 
  • प्याज़ – 1 
  • हरी मिर्च – 2 
  • कड़ी पत्ता – 5 -8 पत्तियां
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 2 चम्मच
  • हल्दी – 1/4 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर – 1/2 चम्मच
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • धनिया पत्ता – 1 चम्मच (बारीक़ कटा हुआ) 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • तेल – आवश्यकता अनुसार

विधि:-

★ राजम को रात भर के लिये भिगो कर रखे.

★ प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक़ काट लीजिये. राजम को उबाल लीजिये.

★ अब कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. अब उसमे जीरा डाल कर भुने. उसके बाद बारीक़ कटा हुआ प्याज़, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता डाल कर पकाये. अब अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर मिलाये. अब बारीक़ कटा हुआ टमाटर डाल कर पकाये. टमाटर अछि तरह पकने के बाद नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर मिलाये. उसके बाद राजमा, पनीर मिलाकर थोड़ा पानी डाल कर पकाये. अब ग्रेवी थोड़ा गाड़ा होने के बाद गरम मसाला डाल कर मिलाये. अब धनिया पत्ता मिलाकर गैस बंद कर लीजिये. गरमा गरम राजमा पनीर ग्रेवी तैयार.
                               XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                               फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें