सोयाबीन मसाला रेसिपी बनाने की विधि - Soyabean Masala Recipe In Hindi

नमस्ते दोस्तों,

आज RecipeSeekho.com पर आप सीखेंगे " सोयाबीन मसाला रेसिपी बनाने की विधि - Soyabean Masala Recipe In Hindi "

आवश्यक सामग्री-
  • सोया बीन – 1 कप 
  • प्याज़ – 2 
  • टमाटर – 2 
  • दही – 2 – 3 चम्मच
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • दालचीनी – 1/2 इंच
  • लौंग – 2 
  • इलायची – 2
  • अदरक लहुसन का पेस्ट – 2 चम्मच
  • हल्दी – 1/4 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • धनिया पत्ता – (बारीक़ कटा हुआ) 
  • गरम मसाला – 1/2 चम्मच
  • तेल – अवयस्कता अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार
विधि

★ प्याज़ और टमाटर को बड़े टुकड़ो में काट लीजिये. उसके बाद मिक्सी से बारीक़ पीस लीजिये.

★ अब गरम पानी में सोया बीन को डाल कर 5 – 10 मिनट तक पानी में भिगो कर रखे. उसके बाद सोया बीन से पानी निचोड़ कर एक प्लेट में डाले.

★ अब कड़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. अब उसमे जीरा, दालचीनी, लौंग, इलायची डालकर भून लीजिये. उसके बाद पिसा हुआ प्याज़ मिश्रण और अदरक लहुसन का पेस्ट डालकर 4 मिनट तक पकाये. अब नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर 1 – 2 मिनट तक पकाये. अब दही डाल कर अछि तरह मिलाये. उसके बाद सोया बीन और गरम मसला पाउडर डाल कर मिलाये. अब थोड़ा पानी डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाये. अब धनिया पत्ता मिलाकर गैस बन्द कर लीजिये. गरमा गरम सोया बीन मसाला करी तैयार.
                                 XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                 फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें