मिक्स वेजिटेबल मसाला पराठा बनाने की विधि


आलू, गोभी, मूली और पनीर पराठा  से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मिक्स वेजिटेबल मसाला पराठा बनाइए...
आवश्यक सामग्री
  • डेढ़ कप गेंहू का आटा
  • एक चौथाई छोटा चम्‍मच नमक
  • दो बड़ा चम्‍मच तेल 
  • भरने के लिये सब्‍जियां 
  • एक बड़ा चम्‍मच तेल 
  • एक छोटा चम्‍मच जीरा 
  • एक मध्‍यम साइज का प्‍याज, कटा हुआ 
  • आधा बड़ा चम्मच अदरक लहसुन पेस्‍ट 
  • आधा लकप फ्रेंच बींस, बारीक कटी 
  • एक चौथाई कप मटर 
  • तीन चौथाई कप गाजर और पत्तागोभी मिक्‍स, बारीक कटी 
  • एक चौथाई कप धनियापत्ती, बारीक कटी 
  • एक छोटा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चौथाई चम्‍मच हल्‍दी 
  • एक छोटा चम्‍मच गरम मसाला 
  • डेढ़ छोटा चम्‍मच धनिया पाउडर
  • आधा छोटा चम्‍मच जीरा 
  • नमक स्‍वादानुसार
  • पराठा सेंकने के लिए तेल
विधि
- एक कटोरे में गेंहू का आटा, नमक और तेल डालकर मुलायम आटा गूंद लें.

- गरम पानी में प्‍याज, मटर, गाजर, पत्तागोबी और फ्रेंच बींस को उबाल कर छान लें.

- इसके बाद उबाली हुई सब्‍जियों में अन्‍य सामग्रियां मिलाएं.

- आटे की लोइयां बना लें. फिर इसे हल्का मोटा बेल लें. इसके बीच में मिक्‍स सब्‍जियां भरें और बंद कर बेल लें.

- मीडियम आंच में तवा गर्म होने के लिए रखें. जब तवा गरम हो जाए तो इसमें पराठा डालें. दोंनो साइड तेल लगाएं और गोल्‍डन ब्राउन हो तक सेंक लें.

- इसी तरह सारी लोइयों से पराठा बना लें.

- तैयार पराठे को दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें और खाएं.

                             XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                             फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें