बंगाली रसगुल्ले की रेसिपी


बंगाल के हर गली नुक्कड़ पर बड़ी से छोटी मिठाई की दुकान पर चाशनी में डूबें, स्पंजी रसगुल्लों का स्वाद हर बार कुछ नया सा लगता है। इन रसगुल्लों एक बार खाने के बाद भी दिल मांगे मोर। फटे दूध से छैना बनाकर, यह सिम्पल से लेकिन स्वाद में लाजवाब रसगुल्ले दुनिया भर में अलग पहचान रखते है।

आवश्यक सामग्री (INGREDIENTS) :
  1. दूध - 1 लीटर
  2. वीनेगर- 1/4 कप
  3. पानी - 8 कप
  4. ठंडा पानी - 1 कप
  5. कॉर्न फ्लोर - 1/4 टी स्पून
  6. चीनी - 1 कप
  7. गुलाब जल - 1 टी स्पून
इसे भी पढ़ें : छैना पनीर केक बनाने की विधि 

बनाने की विधि (HOW TO PREPARE) :

1. दूध को एक पैन में डाल लें।
2. इसे उबलने दें।
3. अब एक टेबिल स्पून विनेगर में एक टेबिल स्पून पानी मिालएं।
4. जब तक दूध न फट जाए, तब तक यही तरीका दौहराते रहें।
5. एक बार जब दूध फट जाए तो गैस बंद कर दें और हाथों हाथ ठंडा पानी मिलाएं।
6. अब 1 और 1/2 कप पानी मिलाकर, इसे सैटल होने दें।
7. अब पानी निकालकर, इसे करीबन 1 घंटा साइड में रख लें, ताकि इसका पूरा पानी निकल जाएं।
8. अब दूध से अलग हुए छैने को मिक्सी जार में डालें।
9. इसी में कॉर्न फ्लोर डालकर एक पेस्ट सा बना लें।
10. इसे प्लेट में निकाल लें।

यह भी पढ़ें : रसमलाई बनाने की विधि
 
11. अब हथेलियों के सहारे, इसे अच्छे से मैश करे।
12. इसका एक अच्छा सा आटा लगा लें।
13. अब इसे बराबर हिस्सों में बांट लें।
14. इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं।
15. एक पैन को गर्म कर, उसमे चीनी मिलाएं।
16. तुरंत बाद इसमे 6 कप पानी मिलाएं।
17. इसे ढक दे और मध्यम आंच पर इसे पकने दें, जब कि चीनी घुल न जाए।
18. जब यह उबले लगे तो, यह छैने की छोटी-छोटी बॉल्स इसमें डाल दें।
19. एक बार फिर इसे ढक दे और 10-15 मिनिट तक पकने दें।
20. अब ढक्कन हटाकर गैस बंद कर दें।
21. इसके बाद गुलाब जल डालकर, इन्हें ठंडा होने दें।
22. फिर इन्हें 3-4 घंटों के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और फिर इन्हें ठंडा-ठंडा परोसे।

यह पढ़ें : चम चम बनाने की विधि

सुझाव / सलाह (INSTRUCTIONS) :
1. दूध को फाड़ने के लिए नींबू और सिट्रिक एसिड का भी इस्तेमाल कर सकती है, बस ध्यान यह रहें कि इस टाइम गैस बंद रहें।
2. छैने की छोटी बॉल्स को अच्छे से बनाएं, किसी तरह का कोई क्रेक न आए, नहीं तो इनके टूटने के चांस ज्यादा है।
3. चीनी का सिरप गहरे बर्तन में बनाएं, ताकि रसगुल्ले असानी से चाशनी को सोख सके।

एक टिप्पणी भेजें