धनतेरस पर अपनाएं ये आसान टोटके, बदल जाएगी किस्मत


1. धनतेरस के टोटके
धनतेरस को भगवान धनवंतरि का त्योहार माना जाता है, जो समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन धनवंतरि भगवान की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही व्यक्ति का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

2. धनतेरस
धनतेरस के इस पर्व को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आप कुछ आसान टोटके भी अपना सकते हैं। इनके प्रयोग से रातों-रात आपकी किस्मत पलट जाएगी और आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा।

3. कई तरह के टोटके
धनतेरस के दिन सुबह उठते सबसे पहले अपने दोनों हाथों को जोड़ लें। फिर एक-दूसरे हाथों की लकीरों को मिलाकर चंद्रमा की आकृति बनाने की कोशिश करें। फिर अपनी हथेलियों की रेखाओं को ध्यान से देखें। इसके बाद अपने हाथों को चूमते हुए अपने चेहरे पर इसे तीन बार फेरे। इससे आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा।

4. धनतेरस पर शाम ढलने के बाद 13 दीपक जलाएं। उसके पास 13 कौड़ियां रखें। फिर आधी रात के बाद ये कौड़ियां घर के किसी कोने में गाड़ दें। इससे अचानक आपको बहुत धन लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें : दिवाली की रात अगर दिख जाएं ये 4 तो समझें लक्ष्मी होंगी आप पर मेहरबान

5. इस दिन 13 दीपक घर के अंदर और 13 घर के बाहर रखें। इससे दरिद्रता एवं अधंकार दूर होता है, जो मां लक्ष्मी एवं भगवान कुबेर को आपके घर में आने का निमंत्रण देगा। इस उपाय से नकरात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।

6. धनतेरस के दिन अपने परिवार के सदस्यों के लिए सामान या उपहार खरीदें, लेकिन इस दिन कभी भी अपने दोस्तों व अन्य बाहरी लोगों के लिए सामान न खरीदे, क्योंकि ऐसा करने से लक्ष्मी जी आपका साथ छोड़कर दूसरे के पास चली जाएंगी।

7. यदि आपके पास धन नहीं टिकता है या धन की हमेशा कमी रहती है, तो इस धनतेस से दीपावली के दिन तक आप मां लक्ष्मी को पूजा के दौरान लौंग जरूर चढ़ाएं। पूजन के दौरान केवल एक लौंग का जोड़ा अर्थात दो लौंग चढ़ाना है। ध्यान रहे कि लौंग साबुत हो, टूटी र्हु न हो।

इसे भी पढ़ें : चुम्बक की तरह पैसे को खींचता है ये पौधा, घर में लगाकर तो देखें !
 
8. लाल के अतिरिक्त सफेद चीजों से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। इसलिए धनतेरस के दिन यदि आप चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा आदि अन्य सफेद वस्तुएं दान करते हैं तो आपको कभी धन की कमी नही होगी। आपकी जमापूंजी बढ़ेगी। साथ ही आपके कार्यों में आ रहीं बाधाएं भी दूर होंगी।

9. धनतेरस का एक सबसे अचूक तरीका यह है कि इस दिन किसी किन्नर को अवश्य दान दें और उससे एक या दो रुपए का एक सिक्का मांग लें। यदि किन्नर आपको वो सिक्का खुशी से दे तो बहुत अच्छा रहता है। अन्यथा आप उनसे इसके लिए निवेदन भी कर सकते हैं। किसी किन्नर से लिए उस सिक्के को अपनी तिजोरी व पर्स में रखें इससे हमेशा धन बना रहता है।

10. इस दिन यदि आपके द्वार पर कोई भिखारी, जमादार या गरीब व्यक्ति आया हो तो उसे कभी खाली हाथ न भेजें। अपने सामर्थ्य अनुसार आप कुछ न कुछ उसे जरूर दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपको समृद्धि का आशीष देती हैं। इससे आपको हर कार्य में अपार सफलता भी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : धनवान बनना है तो अवश्य अपनाएं भोजन से संबंधित ये शास्त्रीय नियम

11. यदि आपको किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करनी हो, तो इस धनतेरस आप उस पेड़ की टहनी तोड़ कर घर लाएं, जिस पर चमगादड़ बैठता हो। इस टहनी को अपने घर के ड्राइंग रुम में रखें। ऐसा करने से आपको समाज में सम्मान मिलेगा। साथ ही धन की भी प्राप्ति होगी।

12. धनतेरस के दिन गाय माता को हरा चारा ज़रूर खिलाएं इससे घर में समृद्धता आएगी। इसके अलावा आप इस दिन घर में खाना बनाने के पश्चात पहला हिस्सा गाय के लिए जरूर रखें। अन्न के इस भाग को गौ माता को खिलाने से धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होती है।

13. इस दिन आप किसी मंदिर में जाकर केले का पेड़ व कोई सुगंधित पौधा लगाएं। जैसे-जैसे ये वृक्ष बड़े होंगे आपको जीवन में उतनी ही ज्यादा सफलता मिलेगी। इससे आपको नौकरी में पदोन्नति एवं व्यापार में तरक्की मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : इस एक उपाय से खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाज़े

14. धनतेरस के दिन कभी भी किसी की बुराई न करें। यदि आपसे किसी की शत्रुता भी है तो आप उसे भुलाकर एक नई शुरुआत करने की पहल करे। इस दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा भी न करे। इससे घर में शांति और सकारात्मकता आती है।

15. धनतेरस की पूजा से पहले एवं बाद में दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर घर में चारों तरफ थोड़ा-थोड़ा छिड़कें। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा यह जल पूजा में शामिल लोगों पर भी छिड़कें। इससे मन पवित्र होता है।

16.  इस दिन नए बर्तनों के अतिरिक्त घर में नई झाडू भी लानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा घर में रखी झाडू पर कभी पैर नहीं लगाना चाहिए। झाडू को कभी खड़ा करके न रखें।

एक टिप्पणी भेजें