बिस्कुट तो सभी खाते होंगे, कभी सोचा है कि बिस्कुट में छेद क्यों होते हैं?



बिस्कुट, लगभग पूरी दुनिया 14वीं शताब्दी से बिस्कुट खाती आ रही है। समय के साथ-साथ बिस्कुट का रूप बदलता रहा, स्वाद बदलता रहा लेकिन इसे चाय में डुबो कर खाने का वो मजा आज तक नहीं बदला है। भारत में बहुत से लोगों की सुबह की पहली पसंद बिस्कुट ही है।


हलकी भूख हो या कुछ मीठा खाने का मन, बिस्कुट कभी भी बेस्वाद नहीं लगती। लोग कई सालों से बिस्कुट खाते आ रहे हैं। लेकिन उन्होंने भी बिस्कुट से जुड़ी इन बातों पर कभी ध्यान नहीं दिया होगा। आईये जानते हैं बिस्कुट से जुड़ी इन दिलचस्प बातों के बारे में जो शायद आपको पहले से नहीं पता होगी।

नेशनल कुकी डे
बहुत कम ही बिस्कुट खाने वालों को यह पता होगा कि कुकी डे भी मनाया जाता है। 4 दिसम्बर को हर साल नेशनल कुकी डे होता है। अभी मौका है सेलिब्रेट करने का।

सबसे ज़्यादा बिकने वाला बिस्कुट
20वीं शताब्दी में सबसे ज़्यादा बिकने वाला बिस्कुट ओरियो है। ओरियो एक अमेरिकन कंपनी Nabisco का बिस्कुट ब्रांड है।

सबसे बड़ा चॉकलेट बिस्कुट 
दुनिया के सबसे बड़े चॉकलेट बिस्कुट का वजन 17,236 किलो है। इस बिस्कुट का व्यास 102 फुट है।

बिस्कुट में छेद 

शायद ही आप लोगों ने कभी सोचा होगा कि बिस्कुट में छेद क्यों होते हैं? दरअसल बिस्कुट का आकार थोड़ा मोटा होता है। साधारण तौर पर बिस्कुट पकाने पर सही से पक नहीं पाते। इसलिए बिस्कुट में छेद किये जाते हैं जिससे बिस्कुट को सही तरह से पकाया जा सके, और खाने पर इसका क्रंच कम न हो।

इसे भी पढ़िये :  
जिस घर में होती हैं यह चीजें वहां कभी नहीं रहते धन और सुख

अमेरिका में कुकी के नाम से जाने जाते हैं  
यदि आप अमेरिका में किसी से बिस्कुट खाने के लिए पूछेंगे तो उसे समझ ही नहीं आएगा। दरअसल अमेरिका में बिस्कुट को कुकी के नाम से जाना जाता है।

मध्य ईस्ट में बिस्कुट खाने का अलग ही अंदाज है 
आम तौर पर हम सभी बिस्कुट को चाय के साथ खाते हैं। लेकिन मध्य ईस्ट में बिस्कुट को सॉस के साथ चाकू और कांटे की सहायता से खाया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें