रवा मसाला इडली बनाने की विधि - Rawa Masala Idli Recipe In Hindi

सामग्री
  • 1 कप रवा
  • 1 कप दही
  • 1 कप पानी
  • 3/4 चम्मच इनो
मसाला
  • 1/4 कटोरी मटर हरा,
  • 1 गाजर छोटा बारीक कटा,
  • 2 हरी मिर्च कटी,
  • 1 चम्मच हरा धनियाँ कटा,
  • 1/4 चम्मच उड़द दाल,
  • 1 चम्मच काजू कटा,
  • राई 1/2 चम्मच,
  • कढ़ी पत्ता 4’5 कटे,
  • 1 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच घी,
  • नमक स्वादानुसार ।
विधि
रवा मसाला इडली बनाने के लिये सबसे पहले रवा में दही व पानी मिला कर घोलें,अौर 10 मिनट के लिये घोल को ढक कर रख दें।
इसके बाद कढ़ाई में घी व तेल इकट्ठा डाल कर गरम करें ,फिर उसमे राई का तड़का दें। फिर उड़द दाल, हरी मिर्च ,कढ़ी पत्ता ,काजू डाल कर हल्का भूनें व मटर, गाजर ,नमक डाल कर इडली के घोल में मिलायें।
जब इडली बनाना हो तब तुरंत इनो डाल कर अच्छी तरह मिला कर साँचे में तेल लगाये व घोल डाल कर इडली मेकर में 1 गिलास पानी डाल कर 10 मिनट पकायें ।
लीजिये झटपट मसालेदार रवा इडली तैयार है । इन्हें नारियल चटनी व साँभर के साथ गरमागरम परोसें ।


                               XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                               फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें