इन तीन राशियों वालों को शुभ नहीं हैं चांदी का प्रयोग!


ज्योतिष के अनुसार, चांदी पर चंद्रमा और शुक्र का अधिपत्य स्थापित है। जो व्यक्ति चांदी का प्रयोग करता है, उसका चंद्रमा और शुक्र मजबूत होता है। चांदी के साथ सोना मिलाकर पहनने से पूर्व किसी विद्वान का परामर्श ले लें। भावुक प्रवृत्ति के लोगों को चांदी का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातको को चांदी शुभ परिणाम देती है। मेष, सिंह और धनु के लिए अच्छी नहीं होती। अन्य राशियों के लिए सामान्य परिणाम देती है।


➺ घर में चांदी के बर्तन रखने से सुख-शांति आती है और धन-संपत्ति भी निरंतर बढ़ती रहती है।

➺ चांदी के बर्तनों में भोजन करना तन, मन और धन के लिए अनुकुल माना गया है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे शरीर की गर्मी का नाश होता है।

यह भी पढ़े - इन तीन राशि वाली लड़कियों के अंदर होती है गजब की आकर्षण शक्ति

➺ लाख प्रयत्न करने के बाद भी प्रमोशन के योग नहीं बन रहे हैं तो चांदी का एक चौकोर टुकड़ा सदा अपनी जेब में रखें।

➺ कारोबार में किसी भी तरह की परेशानी चल रही हो तो ठोस चांदी का बना छोटा सा हाथी, जब भी घर से बाहर जाएं हमेशा अपनी जेब में रखें।

एक टिप्पणी भेजें