सोते वक्त देखे गए इस 5 सपने का किसी से भी ना करें जिक्र, वरना मुसीबत में पड़ जाएंगे आप


सोते हुए सपना तो हर शख्स देखता है। सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है, जो हर किसी के साथ घटित होती है। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो नींद खुलने के बाद हमें याद नहीं होते तो वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो हमें उठने के बाद भी अच्छी तरह से याद होते हैं। कि हमने सपने में क्या- क्या देखा। वहीं आपने ये कई बार कईयों से सुना होगा या फिर खुद भी कहा होगा कि मालूम है आज मैंने ये सपना देखा। जी हां, हम अक्सर दूसरों के साथ अपने सपने शेयर करते हैं। लेकिन ये बात कम ही लोगों को मालूम होती है कि कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जिनका जिक्र हमें किसी से नहीं करना चाहिए। शास्त्रों की मानें तो, ऐसा करना गलत होता है। इससे उस सपने का भविष्य में मिलने वाला फल ख़त्म हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में जिनके बारे में किसी और से चर्चा करने पर उसका फल हमें नहीं मिल पाता है।


प्रकृति से संबंधित सपने– अगर आपने ऐसा सपना देखा है, जिसमें आप प्रकृति यानी कि नेचर के बिल्कुल करीब होते हैं। सपने में समुंदर, पेड़- पौधे, पहाड़, नदी जैसी चीजें देखने का मतलब है कि बहुत जल्द आपके जीवन में बड़ी खुशखबरी आने वाली है। जैसे प्रकृति के करीब जाकर हमारा मन प्रसन्न हो जाता है, ठीक वैसे ही ऐसे सपने का भी यही मतलब होता है। लेकिन अगर आप इस सपने के बारे में किसी को बता देते हैं, तो ऐसा हो सकता है कि आप सपने के फल से वंचित रह जाएं।

यह भी पढ़े - आज रात घर में चुपचाप यहाँ जलाएं दो इलायची 30 सेकंड में देखें चमत्कार

मौत देखना- अक्सर हमें ऐसे सपने भी आते हैं, जिसमें हम खुद की या फिर किसी और की मौत देखते हैं। ऐसे सपने देखने के बाद हमारा मन बहुत ही विचलित हो जाता है। लेकिन अगरा आपको ऐसे सपने आएं, तो आप घबराइए नहीं। क्योंकि मौत के सपने आपकी परेशानी को खत्म करने की ओर इशारा करते हैं। लेकिन अगर आप ने इस सपने का जिक्र किसी से कर लिया, तो सपने का होने वाला असर खत्म हो सकता है।

सांप देखना– सपने में सांप देखने पर डरने की कोई जरुरत नहीं है। सांप देखना आपके व्यापार में मुनाफे को दर्शाता है। यानी कि सपने में सांप देखने पर आपको धन लाभ की संभावना होती है। इसलिए इस सपने के बारे में भी आपको किसी और को नहीं बताना चाहिए। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से आपको इसका फल नहीं मिलता।

भगवान के दर्शन होना– अगर आपको सपने में किसी भगवान की परछाई या फिर किसी भी भगवान की किसी भी तरीके से दर्शन हो जाए, तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। सपने में भगवान के दर्शन का मतलब ही किसी बड़ी सफलता से है। इस सपने का जिक्र आपको किसी से नहीं करना चाहिए, वरना आपके बने- बनाए काम बिगड़ जाएंगे।

मछली देखना- अगर आप ने सोते वक्त सपने में किसी भी प्रकार की मछली को तैरते देखा है या फिर मछली पकाते या खाते देखा है, तो इस सपने का जिक्र कभी भी दूसरों से नहीं करना चाहिए। क्योंकि सपने में मछली देखने का मतलब होता है कि जल्द ही आपको धन का लाभ होने वाला है।

एक टिप्पणी भेजें