हर रोज 1 महीने तक भीगे हुए किशमिश खाएं उसके बाद जो होगा, देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप


आजकल हर किसी की जिंदगी में भागदौड़ लगा हुआ है हर कोई पैसे कमाने में इतना व्‍यस्‍त हो चुका है कि व्‍यक्ति अपने स्‍वास्‍थ पर ध्‍यान नहीं दे पाता है। यही कारण है कि वो आए दिन लगातार कई बिमारियों से घिर जाते हैं और उनमें किसी भी बिमारी से लड़ने की क्षमता धिरे धिरे कम होते जाती है क्‍योंकि वो अंदर ही अंदर कमजोर होते जाते हैं। फिर अपनी शक्ति में एनर्जी लाने के लिए लोग कई तरह की दवाइयां भी खाते हैं जो कहीं न कहीं साइड इफेक्‍ट करता है। कई लोग तो बाज़ार में मिलने वाले ताकत के पाउडर का भी सेवन करते हैं। इतने पैसे खर्च करने के बावजूद भी लोगों को वो फल नहीं मिलता जो वो चाहते हैं। आज हम आपको एक ऐसी चीज़ के बारे में बता रहे हैं जिसके सेवन से आपके शरीर को कई तरह के फायदे होंगे।


आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा उपाय जिसे अपनाकर आप एकदम एनर्जी से भरपूर बन जाएंगे। दरअसल इस उपाय में आपको किशमिश का प्रयोग करना है जो कि अक्सर लोगों के घर में मौजूद होता है। किशमिश को मेवे के रूप में लोग खाते हैं। किशमिश अंगूरों से बना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो सभी उम्र के लोगों की पसंद है। यह पुलाव से लेकर मिठाइयों तक हमारे सभी पसंदीदा व्यंजनों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पर हम में से कम ही लोग जानते हैं की इससे वाले शारीरक लाभ इसे और भी महत्वपूर्ण बना देते हैं। किशमिश ऊर्जा, विटामिन, खनिज तथा इलेक्ट्रोलाइट का स्रोत है। यह रक्तचाप नियंत्रित करता है तथा दिल की बीमारियों से बचाव करता है।

यह भी पढ़े - 40 इंच की कमर भी हो जाएगी 36 इंच! ये पाउडर पेट की चर्बी पिघलाने का सर्वोत्तम नुस्खा!

आज हम आपको किशमिश के बारे में कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। बता दें कि अगर आप किशमिश को 1 महीने तक हर रोज भिगोंकर खाते हैं तो इससे आपके शरीर को बहुत से फायदा मिलेगा। किशमिश खाना स्वास्थ्य के लिए वरदान है। खासतौर पर सर्दियों में इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है।

किशमिश के सेवन से कब्ज में फायदा होता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो इसके सेवन से फायदा होगा। अगर आपका वजन बहुत कम है और आप वजन बढ़ाने को लेकर फिक्रमंद हैं तो किशमिश का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। इसमें पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज और फ्रक्टोज पाया जाता है जिससे ताकत तो मिलती है ही साथ ही इसमें मौजूद तत्व वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।

माना जाता है कि अगर कोई भी व्‍यक्ति एक महीने तक भीगी हुई किशमिश खाता है तो वो उसके लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आपको हर रात थोड़ी सी किशमिश भिगोकर रखनी है और सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खानी है और साथ में इसका पानी भी पीना है। ऐसा आपको लगभग एक महीने तक रोज करना है।

हर रोज भीगी हुई किशमिश खाने से पेट से जुड़ी समस्या खत्म तो होती है और इसके साथ साथ आपकी हड्डियां भी मजबूती होती है किशमिश प्राकृतिक शर्करा तथा ऊर्जा का स्रोत है। यह फाइबर, पोटैशियम, आयरन और अन्य तत्वों से भरपूर है पर वसा और ग्लूटेन रहित हैं।

एक टिप्पणी भेजें