आवश्यक सामग्री –
- 250 ग्राम उरद दाल
- 1 किलो ग्राम दही
- हींग 1-2 पिंच
- भुना जीरा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चमच्च
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
- इमली मीठी चटनी
- खट्टी चटनी
- 20-25 पपड़ी
- मटर
- 2-3 उबले आलू
- चाट मसाला
- काला नमक
- मटर को रात भर भिगो देंगे | फिर इसे कुकर में डालकर अच्छे से गलने तक सीटी लगा देंगे | जब पक जाये तो इसे थोडा मैश भी कर देंगे |
- उरद की दाल को रात भर के लिए या फिर 3-4 घंटे के लिए एक बर्तन में भिगो देंगे | फिर पानी निकालकर दाल को दरदरा पीस ले | एक चम्मच में पानी लेकर उसमे हींग को घोल ले और इसे पीसी हुई दाल में मिला दे | दाल में नमक भी मिला दे और इसे अच्छे से फेंट दे |
- एक बर्तन में पानी और नमक मिलाकर गर्म कर ले | अब एक कड़ाही में तलने के लिए तेल डाले | हांथ में थोडा पानी लगा ले जिससे की दाल हांथो में चिपके नहीं | अब पीसी हुई दाल के मिक्सचर को गोल या चपटे आकार में बना ले और कड़ाही में तलने के लिए डाल दे | एक बार में 3-4 बडे कड़ाही में डाले | आंच को मध्यम ही रखे | अब बडे को उलट पुलट कर दोनों तरफ से ब्राउन होने तक तल ले | फिर इसे गर्म पानी में डालते जाये | 20-25 मिनट तक पानी में रहने दे फिर बडे को पानी से निकालकर थोडा सा दबा दबाकर पानी को निकाल दे |
- भुने जीरे को पीस कर रख लेंगे | अब एक बर्तन में दही फेंट लेंगे | उबले हुए आलू थोडा मैश कर लेंगे | अब एक बर्तन में दही डालकर उसमे बडा डाल देंगे | फिर सर्व करते समय प्लेट में दही बडा निकाल लेंगे | फिर इसमें उबले हुए आलू, उबले हुए मटर, पापड़ी, काला नमक, जीरा पाउडर, खट्टी और मिट्टी चटनी, लाल मिर्च पाउडर डालकर सर्व कर देंगे |